Type Here to Get Search Results !

सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता उईके ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

 सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता उईके ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण




--------


ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर ड्यू लिस्ट अनुसार गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शतप्रतिशत सेवाएं प्रदान करें


--------


      देवास 14 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कि जा रही। शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम नगारिकों निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक संसाधन और उपकरणों की निरन्तर मॉनिटरिंग कि जा रही है। इसी के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता ऊईके ने आज उप स्वास्थ्य केन्द्र सिरोल्या में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता को ड्यू लिस्ट अनुसार गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण करने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिंहाकन कर उच्च संस्था में चिकित्सकीय जांच और उपचार सेवायें प्रदान करने और जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दियें।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ऊईके ने सिविल हॉस्पिटल हाटपिपलिया में जन्म-मृत्यु शाखा का निरीक्षण कर सम्बंधित कर्मचारी को समय पर सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर प्रदान करने के निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया साफ-सफाई व्यवस्था रखने आवश्यक दवाईयों और उपकरणों कि क्रियाशीलता देखी, स्वास्थ्य संस्था के विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर स्वास्थ्य गतिविधियों कार्यक्रमों की जानकारी ली। अस्पताल में व्यवस्थित साईनेज लगाने के स्वास्थ्य गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करे समस्त व्यवस्था को पूर्ण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों को दिलाने बाद मेडिकल ऑफिसर डॉ मेघा पटेल को निर्देश दिए।