देवास एसडीएम श्री टी प्रतीक राव ने शहरी क्षेत्र देवास में घर-घर जाकर देखी दस्तक अभियान की गतिविधियां
--------------
देवास जिले में 31 अगस्त तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान,घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के बच्चों की होगी स्क्रींनिंग
-------------
देवास 20 जुलाई 2023/ देवास एसडीएम श्री टी प्रतीक राव ने देवास शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर दस्तक गतिविधियों की मॉनिटरिंग की और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर दी जा रही दस्तक अभियान की गतिविधियों को देखा और परिवारजनों से चर्चा की। स्वाथ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर क्षेत्र के 5 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रींनिंग और जांच कि जा रही है। प्रदेश सहित जिले में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग, डब्ल्यूएचओ और राज्य स्तर के अधिकारी भी निरन्तर दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 31 अगस्त तक आयोजित होगा। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष तक के बच्चो की स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता और आंगनवाडी कार्यकर्ता की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर जाकर समुदाय में बीमार नवजातो और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल उपचार/प्रबंधन कि कार्यवाही करेंगे। पांच वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. एवं जिंक दी जायेगी। गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण किया जायेगा। दस्तक अभियान के साथ समेकित दस्त नियंत्रण पखवाडा (आई.डी.सी.एफ.) का आयोजन का आयोजन किया जायेगा।

