Type Here to Get Search Results !

शासकीय प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अमोना में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किया जायेगा

 शासकीय प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अमोना में  शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किया जायेगा


-----------

       देवास 11 जुलाई 2023/ शासकीय प्राथमिक विद्यालय ,आजाद नगर, अमोना के संबंध में बालक एवं बालिकाओं की  समस्या की जानकारी प्राप्त करने के लिये कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप जैन को भेजा गया। छात्रों एवं ग्रामवासियों से चर्चा कर वास्तविक स्थिति से श्री जैन द्वारा कलेक्टर श्री गुप्ता को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने संज्ञान लेकर तत्काल छात्रों हेतु शैक्षणिक व्यवस्था हेतु श्री अखिलेश पारसनिया प्राथमिक शिक्षक एकीकृत शाला बुधासा टोंकखुर्द उपस्थित कराने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। तत्काल बंद विद्यालय में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किया जाये और निकटस्थ विद्यालय में छात्रों का प्रवेशित रहते हुये समस्त योजनाओं का लाभ वहीं से दिलाया जाये। ताकि छात्रों का दूरी के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।

    उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर अमोना वर्ष 2015 में छात्र संख्या न होने के कारण बंद कर दिया गया था। आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को जनसुनवाई में ग्राम के 20 बालक एवं बालिकाओं के साथ ग्रामवासी भी कलेक्ट्रेट में उपस्थित हुये थे।