देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं
------------
जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
------------
देवास, 11 जुलाई 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में भागवंता बाई पति पदमलाल निवासी हरनावदा ने प्रधामंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
गाइड लाइन के हिसाब से मुआवजा राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में हीरालाल पिता लक्ष्मण निवासी करनावाद ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत भूमि की भू-अर्जन राशि में गाइड लाइन के हिसाब से मुआवजा राशि दिनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
चपलासा से रतवाय मार्ग का अतिक्रमण हटाया जाये
जनसुनवाई में चपलासा से रतवाय मार्ग का अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
भोलेनाथ मंदिर में बाउड्रीवाल बनाई जाये
जनसुनवाई में महेशपुरी गोस्वामी ने भोलेनाथ मंदिर एवं बेजनाथ मंदिर के आस पास बाउड्रीवाल बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

