Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया



-------------


     देवास 10 जुलाई 2023/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने देवास जिला के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरुकता व प्रचार प्रसार के लिए एस.बी.आई. जनरल इंन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रथ जिले की समस्त तहसीलों में भ्रमण करते हुए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत होने वाले लाभ से कृषकों को अवगत कराएगा। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत मौसम खरीफ  2023-24 की खरीफ फसलों का ऋणी अऋणी कृषक संबंधित, वितिय संस्थाओं (व्यावसायिक, ग्रामीण सहकारी बैंक) व कामन सर्विस सेन्टर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा कर योजना में सम्मिलित हो सकते है।


     इस दौरान उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया, लीड बैंक प्रबंधक श्री अहसान एहमद, उपायुक्त सहकारिता श्री परमानंद गुराडिया, सहायक संचालक कृषि श्रीमती कल्पना तिर्की, एसबीआई जनरल इन्श्योरेन्स कंपनी जिला के प्रतितिनिध देवी शंकर भामसर सहित फसल बीमा कम्पनी के तहसील प्रतिनिधि मौजूद थे।


     प्रधानमंत्री फसल बीमा के अन्तर्गत मौसम खरीफ 2023 लिए अधिकृत पटवारी हल्का अन्तर्गत फसलों का बीमा करने के लिए बैंको द्वारा प्रीमियम जमा किए जाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। बैंक द्वारा किसानो के लिए भारत सरकार का प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर समय सीमा में प्रविष्ट किया जाना आवश्यक है।


     उप संचालक कृषि ने बताया कि बोई गई फसलो की प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति के विभिन्न फसल के नुकसान होने पर और किसानो की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितेषी योजना फसल बीमा में अधिक से अधिक किसान जुड़े तथा गैर ऋणी किसान, बैंक, जन सेवा केन्द्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक, फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज ऋण अधिकार पुस्तिका/बी-1 एवं बैंक खाते की पासबुक की छाया प्रति और आधार कार्ड प्रति तथा फसल बुआई प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।