लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त से मैंने अपनी बेटी के लिए खरीदी ड्रेस, अब दूसरी किश्त से बेटे की ड्रेस खरीदूंगी - श्रीमती पूजा पवार
-----------------
प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद
------------
देवास, 10 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब मेरे जीवन में मददगार साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि की पहली किश्त से मैंने अपने बेटी की स्कूल ड्रेस खरीदी और दूसरी किश्त आने पर बेटे के लिए स्कूल ड्रेस खरीदूंगी। उक्त बातें देवास की श्रीमती पूजा पवार ने खुशी होकर कही। प्रदेश की करोड़ों बहनों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से धन्यवाद भी दिया।
हितग्राही श्रीमती पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बेटियों एवं महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है, जिसका लाभ मुझे मिला है। इसके लिए मैं पुन: मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद देती हु ।

