Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

 कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




-----------


देवास जिले में 17 से 19 जुलाई तक चलाया जायेगा ‘’स्‍कूल चले हम अभियान-2023’’


---------------


कोटपा अधिनियम के तहत जिले में लगातार कार्यवाही करें


-------------


सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें


-------------


     देवास 10 जुलाई 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में 17 से 19 जुलाई तक स्‍कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारम्‍भ होगा। अभियान अंतर्गत ‘’भविष्‍य से भेंट कार्यक्रम’’ आयोजित किये जायेंगे। अभियान के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सभी तैयारियां समय रहते कर लें। अभियान का शुभारम्‍भ मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 जुलाई को शाजापुर जिले से करेंगे। अभियान में एक दिवस के लिए इच्‍छुक व्‍यक्ति https://www.educationportal.mp.gov.in/mpsch से शाला चयन कर सकते है।


        कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्‍पताल में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। सीएमचओ को जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कोटपा अधिनियम के तहत जिले में लगातार कार्यवाही करें। जिले में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टैडियम, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, सिनेमा हॉल, चाय की दुकान, प्रतिक्षालय, मिष्ठान भण्डार, ढाबा जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर संबंधितो के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें।


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों में विशेष अभियान चलाये। 01 अक्‍टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडा जाये। विधानसभा चुनाव के लिए सेक्‍टर अधिकारियों के प्रशिक्षण की तैयारी करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिये कि किसानों को ऋण वसूली की पूर्व सूचना एसएमएस के माध्‍यम से दें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में एक व्‍यक्ति को एक ही दुकान संचालन के लिए दी जाये।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि नेमावर और धाराजी में बाढ की स्थिति होने पर बाढ नियंत्रण कक्ष से लाउडस्‍पीकर के माध्‍यम से आम नागरिकों को समय से सूचना दी जाये।    सभी एसडीएम नदी-नालों में बोरी बंधान की तैयारी कर के रखे। जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये कि स्‍टॉप डेम का निरीक्षण करें। जिले में शेष रही गई स्‍कूलों में मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान के तहत जन सहयोग से स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त कर स्‍कूल में स्‍थापित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मत्‍स्‍य विभाग को निर्देश दिये कि जिले के तालाबों में मछली के बीज छोडे जायें। तलाबों में मत्‍स्‍य पालन किया जाये।    


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।