देवास जिले के किसान उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से बन रहे है सक्षम
-------------
कृषक श्री गोविंदगिरी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर 50 मेट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण, अधिक लाभ कर रहे है प्राप्त
-------------
योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद
---------------
देवास 19 जून 2023/ केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। आज किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप रूप से सशक्त बन रहे है। इन्ही किसानों में से जिले के विकासखण्ड खातेगांव के ग्राम कांकरिया के किसान श्री गोविंदगिरी पिता भंवरगिरी है।
किसान श्री गोविंदगिरी ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत का लाभ लेकर अपने खेत पर 03 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। उत्पादित प्याज फसल को 4 से 5 माह तक भण्डारित कर रखता हूं तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचता हूं। जिससे मुझें 5 से 7 रूपयें प्रति किलो के मान से अधिक भाव प्राप्त हो जाता है। प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए मुझें योजना अनुसार 01 लाख 75 हजार रूपये की अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है।
किसान श्री गोविंदगिरी ने बताया कि 10-12 एकड़ क्षेत्रफल में प्याज की फसल लगाता हूं, जिसका उत्पादन 1400 से 1500 क्विंटल प्राप्त होता है। पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे मुझें प्याज फसल का उचित मूल्य नही मिल पाता था। किसान श्री गोविंदगिरी योजना के संचालन एवं योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।

