Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं





-------------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


-------------


     देवास, 20 जून 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए


     जनसुनवाई में लीलाधर परमार पिता जयराम परमार निवासी तुमडावदा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


वृद्धा पेंशन चालू कराई जाये


     जनसुनवाई में भेरूलाल पिता बोंदाजी ने वृद्धा पेंशन चालू करने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पानी निकासी के लिए पोल डाले जाये


     जनसुनवाई में मनोहर सिंह, शेरसिंह, मनोज निवासी जामगोद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पानी निकासी के लिए पोल डालने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


भूमि की नप्‍ती कराई जाये


     जनसुनवाई में भेरूलाल निवासी बावडिया ने भूमि की नप्‍ती कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


 


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।