Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों

 कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों



में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर लें


--------------


’’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना’’ योजना में शेष महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी कार्य शीघ्र करें


------------


सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण करें


--------------


     देवास 20 जून 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिहं कवचे, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी विभाग अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर लें। जिन विभागों ने डाटा फ्रीज नहीं किया है, वे विभाग अधिकारी/कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कर डाटा फ्रीज कर जानकारी निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। विभाग निर्वाचन संबंधी  जानकारी तत्‍काल भेंजे। जिले में ट्रांसफर प्रस्‍ताव शीघ्र भेंजे। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में शेष रह गये स्‍कूलों में जनसहयोग से स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त कर स्‍कूलों में लगाये।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला मुख्यालय पर इंडस्‍ट्रीयल पार्क (टाटा चौराहा) देवास-इंदौर रोड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। जिले में सभी अमृत सरोवरों पर योगाभ्‍यास कार्यक्रम आयोजित करें। योगाभ्‍यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। जिले में स्‍कूल, कॉलेजों में योगाभ्‍यास कार्यक्रम आयोजित करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना’’ योजना में शेष महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी कार्य शीघ्र करें। धाराजी में सुरक्षा की सभी व्‍यवस्‍थाएं करें। सुरक्षा का जो समान आ गया है, उन्‍हें लगाये। जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन उपलब्‍ध करायें। ‘’मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओं योजना’’ में अधिक अधिक पंजीयन करायें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को निर्देश दिये कि साईंस कॉलेज के मार्ग का कार्य 15 दिवस में पूर्ण करें।  


      कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों एवं समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि लोकसेवा केन्‍द्र के आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, खसरा/खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण समय-सीमा में करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।