Type Here to Get Search Results !

पक्क मकान बनने से घर में आई खुशियों की बहार, परिजन हैं बहुत खुश-हितग्राही श्री अल्लानूर

 

पक्क मकान बनने से घर में आई खुशियों की बहार, परिजन हैं बहुत खुश-हितग्राही श्री अल्लानूर


----------

पक्का मकान बन जाने से ग्राम सिया के श्री अल्लानूर एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद

------------

देवास, 16 जून 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है। पहले हम कच्चे मिट्टी के मकान में रहने को विवश थे, जिससे हमेशा सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीलों जानवरों को डर सताता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस महत्ती योजना का हमें लाभ मिला और हमारा कच्चा मकान पक्का बन गया। पक्का मकान बन जाने से हमारे घर में अब खुशियों की बहार आ गई है। इससे हमारा पूरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद दे रहा है। उक्त व्यक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री हाजी अल्लानूर निवासी ग्राम सिया विकासखंड देवास ने खुशी जाहिर करते हुए कही।

  हितग्राही श्री हाजी अल्लानूर ने बताया कि उन्हें पक्का मकान बनने की उम्मीद न के बराबर थी, लेकिन इस प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से हम जैसे गरीब तबके के लोगों के पक्के मकान बन गए। यह हमारे लिए बड़े ही हर्ष और खुशी की बात है। इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं। इनकी इस महत्ती योजना से हमारे पक्के मकान का सपना पूरा हुआ।