Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के ग्राम अकाल्‍या के किसान श्री नारायण प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर खेती को बना रहे है लाभ का धंधा

 

देवास जिले के ग्राम अकाल्‍या के किसान श्री नारायण प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर खेती को बना रहे है लाभ का धंधा



------------


      देवास 16 जून 2023/ केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। आज किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्‍त बन रहे है। जिले के ग्राम अकाल्‍या के किसान श्री नारायण पिता धुलजी के पास 3.28 हेक्टेयर भूमि हैं। किसान श्री नारायण कृषि विभाग से प्राकृतिक खेती संबंध में जानकारी लेकर प्राकृतिक खेती कर रहे है। उन्‍होंने बताया कि चना प्रदर्शन में रसायनों के स्थान पर प्राकृतिक विधियों से निर्मित उत्पादों जैसे बीजामृत, जीवामृत का उपयोग किया। इन उत्पादों के उपयोग से कृषि लागत में कमी हुई तथा साथ ही मृदा में सूक्ष्म जीवों की संख्या में वृद्धि हुई। जिससे मृदा की उत्पादन क्षमता में भी सुधार हुआ। प्राकृतिक उत्पादों तथा विधियों के उपयोग से ना सिर्फ मेरी रासायनिक उत्पादों पर निर्भरता कम हो गई बल्कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित खाद्यान से हमारी मृदा तथा स्वयं हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ हुआ हैं।