देवास में जिले में अंत्योदय कार्डधारक 96 हजार 736 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से मिल रहा है निःशुल्क राशन
--------------
हितग्राही श्री ईश्वर पटेल निःशुल्क राशन मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद
--------------
देवास 16 जून 2023/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत देवास जिले में अंत्योदय कार्डधारक 96 हजार 736 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना नि:शुल्क राशन मिल रहा है। इन्ही हितग्राहियों में से एक श्री ईश्वर पटेल है। अंत्योदय कार्डधारक श्री पटेल को शासकीय उचित मूल्य दुकान उन्नत सहकारी संस्था बरोठा(सदाशिवपुरा) से नि:शुल्क राशन मिल रहा है। हितग्राही श्री पटेल के परिवार को 05 सदस्यों की पात्रता पर्ची जारी हुई है, जिसमें उनके परिवार को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। खाद्यान्न के साथ-साथ हितग्राहियों को बेहतर न्यूट्रिशन सुनिश्चित करने फोर्टिफाईड चावल एवं फोर्टिफाईड नमक वितरित किया जा रहा है।
हितग्राही श्री पटेल मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से निःशुल्क राशन मिलने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है। निःशुल्क राशन से उनके परिवार के सभी सदस्यों एवं जिले के अन्त्योदय कार्डधारक के परिवारों को भर पेट अनाज प्राप्त हो रहा है।
