Type Here to Get Search Results !

देवास संजीवनी क्लीनिक गीता भवन मे स्वस्थ तन स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित

 देवास संजीवनी क्लीनिक गीता भवन मे स्वस्थ तन स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित




-------------


     देवास 23 जून 2023/ देवास संजीवनी क्लीनिक गीता भवन में स्वस्थ तन स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। संजीवनी क्लीनिक मे मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही महिलाओं और किशोर मे मानसिक विकार के बारे में और मानसिक रोग के लक्षण,बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी एवं टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ लेने हेतु टेली मान टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416)के बारे में बताया जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को सहायता एवं परामर्श प्रदान किया।


     मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली मानस अंतर्गत सेवाओं का संपूर्ण भारत में विस्तार किये जाने एवं प्रचार-प्रसार के उददेश्य से राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई स्तर पर आउट-रीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदु आमजन को टेली मानस कार्यक्रम अंतर्गत प्रदाय की जा रही परामर्श सेवाओं एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) अंतर्गत प्रदान की रही सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाना है।


     जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगो मे जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन अभियान मई से सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।


   मनोरोग चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों,,ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास मे मनकक्ष सेक्शन मे  किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये।