देवास जिले के कन्नौद विकासखंड निवासी श्री कृष्णपाल का आयुषमान कार्ड से हुआ नि:शुल्क उपचार
----------
आयुष्मान कार्ड योजना में प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मिलेगा नि:शुल्कु
------------
देवास, 23 जून 2023/ शासन की आयुष्मान भारत निरामयम योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों का नि:शुल्क उपचार हो रहा है। जिले के नागरिकगण भी इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे ही देवास जिले के कन्नौद विकासखंड निवासी श्री कृष्णपाल सिंह राजपूत हैं, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी आ रही थी। उन्होंने निजी अस्पताल में दिखाया जिसमें खर्च ज्यादा था। इसके पश्चात उन्हें आयुष्मान भारत योजना की जानकारी मिली, जिसमें उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाया। कार्ड बनवाने के पश्चात उन्होंने उपचार करवाया। जिससे आज वे अच्छे से चल फिर सकते हैं।
हितग्राही श्री राजपूत ने बताया कि उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानी आ रही थी। उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अपना उपचार कराया, जिससे आज वे चल फिर सकते हैं। वे कहते हैं कि यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना से संभव हो पाया है। वे सभी से आग्रह कर रहे हैं कि वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही वे महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि आयुष्माशन भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्मान योजना में चिंहित (इम्पेनल) प्रायवेट अस्पतालों आयुष्माथन कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार हो रहा है।
आयुष्मान योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी पात्र है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।
फोटो संलग्न
