देवास जिले में दस्तक अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चो की होगी चिकित्सीय जांच, उपचार और प्रबंधन
--------------
दस्तक अभियान प्रथम चरण (आई.डी.सी.एफ.) अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
--------------
दस्तक अभियान के प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित होगा
---------------
देवास 23 जून 2023/ देवास जिले में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित होगा। दस्तक अभियान प्रथम चरण (आई.डी.सी.एफ.) अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी सह नोडल अधिकारी दस्तक अभियान डॉ सुनील तिवारी ने समुदाय में बीमार नवजातो और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल संबंधी प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। यह अभियान वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है। देवास जिले में दस्तक अभियान के प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित होगा। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष तक के बच्चो की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार/प्रबंधन पर बल दिया जाता है। अभियान के सफल आयोजन हेतु जिले के समस्त स्वास्थ्य सेवको का विकासखंडवार एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में 05 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ. आर. एस. संबंधि जानकारी दी
डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि भारत शासन द्वारा अभियान के साथ समेकित दस्त नियंत्रण पखवाडा (आई.डी.सी.एफ.) का आयोजन दस्तक अभियान के साथ आई.डी. सी.एफ. की संस्था तथा समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यदायित्व बताएं गए जिसमे सर्वे अद्यतन एवं डीजीटाईजेशन, विगत चरण तक डिजिटाईज किये गये बच्चों की जानकारी दस्तक मॉनिटरिंग टूल में अद्यतन की जाना होगी, इस हेतु आशाओं द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की जानकारी संकलित कर जानकारी विकासखण्ड स्तर पर जमा की जाये। माईक्रोप्लानिंग दस्तक अभियान की माइक्रोप्लानिंग ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस नियमित टीकाकरण की कार्ययोजना के आधार पर की जाये ।दस्तक अभियान प्रथम चरण अन्तर्गत समयबद्ध प्रशिक्षण माईक्रोप्लानिंग में शहरी क्षेत्र की मलीन बस्तियों, निर्माणाधीन स्थल, ईंट भट्टा, चलित/घुमन्तु जनसंख्या के आच्छादन हेतु विशिष्ट नियोजन किया जाये।

