देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गुप्ता का आभार व्यक्त कर दिया धन्यवाद
--------------
देवास 17 मई 2023/ देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणजनों ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रंधनखेडी मार्ग टिलर नदी पर नये पुलिया की मांग भी रखी। इस दौरान श्री गौतम सिंह राजपूत, श्री पप्पू परमार, श्री कृष्णपाल सिंह राजपूत, श्री राजा, श्री मोहन सिंह खिची अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत टोंककला में राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर विगत चार-पांच वर्षो से अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को आवगमन में परेशानी होती थी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड़ से अतिक्रमण हटाने एवं सर्विस रोड़ निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए विगत दिवस प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाकर सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया है।



