Type Here to Get Search Results !

सिंडिकेट बनाकर शराब ठेकेदार कर रहे मनमानी

 देवास जी हाँ यह बात सही है देवास में मदिरा प्रेमियों को देना पड़ रहा है सिंडिकेट टैक्स ठेकेदारों ने सिंडिकेट बनाकर कीमत से अधिक पैसा ले रहे हैं वही दूसरी ओर ठेकेदार के एजेंट बनाकर क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब को बेचा जा रहा है वही बिना नम्बर की गाड़ियों को इस काम मे लगाया जा रहा है गांवों में ठेकेदारों की गाड़ी से शराब एजेंटों को दी जा रही ।

वैसे तो 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शासकीय अहातों को बंद कर दिया है लेकिन इससे कई लोगों को फायदा हो गया है क्योंकि अधिकारी तो आदेशों का पालन करने के लिए मैदानी अमले पर निर्भर है और बीट प्रभारी अपने शुभ लाभ में लग गये।

देवास के उज्जैन रोड ,मक्सी रोड ,भोपाल रोड, इंदौर रोड, शहरों से जुड़े राजोदा रोड, मेंडकी रोड सभी जगहों पर एवम शहरी क्षेत्रों में भी शराब बेची एवम परोसी जा रही हैंगौरतलबहै की जहाँ दूकानों पर अधिक कीमत ली जा रही हैं वही कुछ लोग दुकान की कीमत से कम कीमत में अवैध शराब बेच रहे हैं ।

आबकारी विभाग व पुलिस विभाग इस ओर ध्यान दे कर कार्यवाही करेगा और मुख्यमंत्री की घोषणा को अमल में लायेगा ।