मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में देवास के श्री अशरफ खान को मिला नामांतरण का आदेश
-----------
नामांतरण का आदेश मिलने से संतुष्ट और खुश हूं, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद- श्री खान
-----------
देवास 11 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम में शहरीय, नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत देवास में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें देवास के श्री अशरफ खान ने फौती नामांतरण के संबंध में आवेदन दिया। जिसका निराकरण शिविर में हुआ और उन्हें नामांतरण के आदेश की प्रति प्रदाय की गई।
हितग्राही श्री खान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश की जनता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए पूर्व में भी उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित किए गए थे, जिसमें हितग्राहियों के आवेदनों को निराकरण किया गया। इस अभियान के दूसरे चरण में मैंने भी नामांतरण संबंधी आवेदन दिया था, जिसका निराकरण हुआ और मुझे नामांतरण की आदेश की प्रति प्रदाय की गई, जिससे मैं बहुत संतुष्ट और खुश हूं तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं।
