Type Here to Get Search Results !

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में छात्र/छात्राओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए 12 मई को आयोजित होगा कैंप

 शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में छात्र/छात्राओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए 12 मई को आयोजित होगा कैंप


-----------


छात्राओं का निःशुल्क बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, छात्रों को लगेगी मात्र 450 रूपये फीस


---------


कैंप में छात्र/छात्राएं आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लेकर आये


------------


      देवास 11 मई 2023/ प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास 12 मई को 12:30 से 05 बजे तक छात्र/छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में छात्राओं का निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जायेगा एवं छात्रों को मात्र 450 रूपये फीस लगेगी। इच्छुक छात्र/छात्राएं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो आदी दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते है।