Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में करनावद के श्री मनोज पाटीदार को एक ही दिन में मिला ट्रेड लाइंसेस


मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में करनावद के श्री मनोज पाटीदार को एक ही दिन में मिला ट्रेड लाइंसेस 


----------- 

ट्रेड लाइसेंस मिलने से संतुष्ट और खुश हूं, जनसेवा अभियान शिविर चलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद- श्री पाटीदार

-----------

       देवास 11 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम में शहरीय, नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत देवास जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जिले की नगर परिषद करनावद के श्री मनोज पाटीदार ने ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन दिया जो कि उन्हें शिविर में एक ही दिन में बनाकर दे दिया। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर चलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया।