देवास जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु़ वर्ग के युवाओं को स्व रोजगार योजना का लाभ दिलाने के संबंध में बैठक आयोजित
--------------
देवास 12 मई 2023/ सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि जिला पंचायत सभा कक्ष में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु़ स्वरोजगार योजना के लिए पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अन्तर्गत छात्रावास/आश्रम अधीक्षकों एवं जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. राज्य आजीविका मिशन देवास की समन्वय बैठक आयोजित की गई। समन्वय बैठक का उद्देश्य दोनों विभागों द्वारा साथ मिलकर विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समाज के व्यक्तियों को स्वरोजगार एवं स्व सहायता समूह को बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना एवं विभाग द्वारा अनुदान प्रदान कर कमजोर वर्ग के व्यक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। बैठक में विमुक्त जाति समाज के प्रतिनिधि श्री अर्जुनजी चौधरी, श्री कैलाश धनगर एवं श्री भगवान सिंह कछावा उपस्थित थे।
