संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक योजना प्रारंभ
-------------------
अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियां ले सकते हैं लाभ
-------------------
देवास, 01 मई 2023/ म.प्र. राज्या सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के उत्थाअन के लिए संत रविदास स्वोरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अम्बेवडकर आर्थिक योजना प्रारंभ की गई हैं। संत रविदास स्वोरोजगार योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का ऋण स्वीकृत किये जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए न्यूमनतम 8वीं उत्तीकर्ण तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। इसी तरह डॉ. भीमराव अम्बे डकर आर्थिक योजना में 10 हजार से एक लाख रूपये तक का ऋण स्वीकृत किये जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 से 55 वर्ष होना आवश्यमक हैं। हितग्राही एम.पी. ऑनलाईन के पोर्टल https://samast.mponline.gov.in के माध्य5म से आवेदन करें तथा हॉर्डकॉपी जिला अंत्याtवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास (कक्ष क्रमांक 15, नवीन कलेक्टॉर कार्यालय भवन, भोपाल रोड़ देवास) में जमा कर सकते हैं।