Type Here to Get Search Results !

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 गतिविधि अभियान नगर परिषद सोनकच्छ के द्वारा स्वच्छता अभियान *


* आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 गतिविधि अभियान नगर परिषद सोनकच्छ के द्वारा स्वच्छता अभियान *





     

 शासन के आदेश अनुसार 

     नगर  परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय श्री विष्णुप्रसाद देवडा जी के निर्देशानुसार तथा स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर श्री मोहम्मद आरिफ खान गब्बर जी एवं श्री संदीप गुप्ता जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के गौरवशाली 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा स्वच्छता की 75 गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 10/05/2023 दिन बुधवार को  नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय श्री विष्णु प्रसाद देवड़ा जी द्वारा वार्ड क्रमांक 14 की पिछड़ी बस्ती में जाकर निरीक्षण किया गया। बस्ती वासियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई और साफ-सफाई के बारे में अवगत कराया गया नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी द्वारा बस्ती वासियों को यह समझाया गया कि घर से निकलने वाला गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन में डालें अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें निरीक्षण के दौरान जहां पर गंदगी पाई गई वहां पर सफाई कराई गई। बस्ती वासियों की समस्या को अध्यक्ष महोदय द्वारा ध्यान पूर्वक सुना गया और समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.


 अध्यक्ष महोदय  एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय द्वारा बस्ती वासियों को शासन की जन हितैषी योजनाओं के बारे में बताया गया।


 वार्ड क्रमांक 14 में लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित निवासी विक्रम सिंह पिता उमराव सिंह जो कि दोनों पैर से चल नहीं पाते हैं अध्यक्ष महोदय द्वारा उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और विधायक निधि से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


 उसके पश्चात अस्तायापुरा में बाबूलाल पिता स्वर्गीय घीसा जी जो कि लकवा नामक बीमारी से ग्रसित है जिसमें उनके दोनों पैर और हाथ काम नहीं कर पाते हैं जिनके घर में पत्नी एवं एक 18 वर्षीय बालक मनीष है वह भी दृष्टिहीन है इस कारण घर का खर्चा चलाना उनके लिए संभव नहीं है इस स्थिति में अध्यक्ष महोदय द्वारा उन्हें विधायक निधि से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया एवं नगर परिषद की ओर से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु आश्वस्त किया ।


 निरीक्षण करते समय बहुत ही गरीब परिवार के बच्चों को देखकर उन्होंने उन बच्चों के लिए कपड़े और स्कूल में दाखिला करवाने के लिए अधिकारी एवं रहवासियों को निर्देशित किया।


 वार्ड क्रमांक 14 की अयोध्या बस्ती मैं पानी की पूर्ति के लिए एक बोरवेल ट्यूबेल का शुभारंभ किया।


नगर परिषद में एक नया कचरा वाहन का भी अध्यक्ष महोदय द्वारा कचरा वाहन का विधि विधान से पूजन पाठ कर शुभारंभ किया।


निरीक्षण करते समय वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रतिनिधि श्री कालूराम मालवीय जी, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि श्री वीनू चौधरी जी,  श्री प्रियंक पंड्या जी, उपयंत्री श्री जितेंद्र मारू जी, राजस्व शाखा से श्री रोहित मनोरिया जी, स्वच्छता नोडल आधिकारी श्री विशाल दोहरे जी, सफाई दरोगा श्री अनिल धौलपुरे जी श्री गणेश नामदेव जी, नगर परिषद की सहयोगी संस्था केयर सोशल वेलफेयर सोसाइटी  से श्रीमती भारती सोमवंशी जी, श्री अमरीश बिजोनिया स्व सहायता समूह से श्रीमती कृष्णा बाई मालवीय जी, श्री लक्ष्मीकांत गोयल, श्री बाहद्दूर सिंह  जी, श्री  सुनील चौहान, आकाश सिंह बेस अन्य आधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l