Type Here to Get Search Results !

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कलेक्टर श्री गुप्ता ने टी.एल.एम. प्रदर्शनी का किया अवलोकन

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कलेक्टर श्री गुप्ता ने टी.एल.एम. प्रदर्शनी का किया अवलोकन





-----------


      देवास 11 मई 2023/  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने टी.एल.एम. प्रदर्शनी का उदघाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने छात्र अध्यापकों द्वारा बनाए गए चलित मॉडलों की प्रशंसा भी की। विशेष कर छात्र अध्‍यापिका निकीता व ऐश्वर्या द्वारा बनाया गया 3डी होलोग्राम की प्रशंसा करते हुए स्मार्ट क्लास का शुभारम्‍भ किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने डाइट के समस्त स्टाफ की बैठक ली एवं डाइट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए।


      देवास विकासखण्ड के साक्षरता समन्वयक द्वारा पुस्तके दान की गई। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पुस्तक दान को पूरे जिले में लागू करने के लिए कहा एवं ग्रामस्तर पर सामाजिक चेतना केन्द्रों को विकसित करने के लिए निर्देशित किया।


      जिलाप्रौढ़ शिक्षाअधिकारी ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डी.एल.एड. छात्रा अध्यापकों द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विज्ञान, भाषा, गणित एवं सामाजिक विज्ञान की कठिन अवधारणाओं पर सहायक शिक्षण सामग्री का निर्माण भी किया।