रास्ता रोककर नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या
पांच आरोपियों में से तीन नाबालिग
सोनकच्छ..... बीती रात (बुधवार) को नगर के कालीसिंध नदी मार्ग श्मशानघाट के यहां पर पांच युवकों ने मिलकर एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार रात 10 बजे के लगभग मृतक युवक जसपाल सिंह बघेल पिता सुरेश सिंह बघेल निवासी ठाकुर सेरी सोनकच्छ 16 वर्ष अपने भाई को लेने नदी मार्ग से जा रहा था कि रास्ते में श्मशानघाट के यहां पर पांच युवकों ने मिलकर जसपाल बघेल को घेरकर चाकू व डंडे से मारकर गंभीर घायल कर फरार हो गए। परिजनों द्वारा जसपाल को गंभीर हालत में इंदौर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उस की मौत हो गई। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि पांच आरोपियों में से तीन युवक नाबालिग है।
नगर में बढ़ती गुंडागर्दी से दहशत फैली हुई है।


