Type Here to Get Search Results !

विवाह सहायता योजना से देवास के श्री ताहिर अली को दो बेटियों के निकाह के लिए मिले 51-51 हजार रूपये



विवाह सहायता योजना से देवास के श्री ताहिर अली को दो बेटियों के निकाह के लिए मिले  51-51 हजार रूपये



-----------


योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रहे है हृदय से धन्यवाद


------------


      देवास 12 मई 2023/ राज्य शासन द्वारा म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना चलाई जा रही है। जिससे गरीब एवं मजदूर वर्ग को लाभ मिल रहा है। योजना के माध्यम से देवास निवासी श्रमिक श्री ताहिर अली को भी लाभ मिला है। श्री ताहिर को अपनी दो बेटियों मिनाज अली और मुस्‍कान अली की शादी के लिए 51-51 हजार रूपये योजना में मिले। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को योजना के संचालन के लिए हृदय से धन्यवाद दे रहे है।


      श्रमिक श्री ताहिर ने बताया कि वे श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करते है तथा जो मजदूरी प्राप्त होती है उससे अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। उनकी बेटी की शादी की चिंता उन्हें सताई जा रही थी लेकिन प्रदेश सरकार की श्रम विभाग अंतर्गत म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना से दो बेटियों मिनाज अली और मुस्‍कान अली की शादी सम्पन्न हुई है।