Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/स्वरोजगार योजना में आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

 देवास जिले में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/स्वरोजगार योजना में  आवेदन 30 जून तक आमंत्रित


----------


योजना का लाभ लेने के लिए samast.mponline.gov.in पोर्टल पर करें आवेदन


----------


     देवास 12 मई 2023/ सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक 30 जून तक आवेदन कर सकते है। आवेदक samast.mponline.gov.in पोर्टल पर आवेदन तैयार कर कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास में आवेदन की हार्ड कॉपी 2 प्रतियों में 30 जून तक अनिवार्य रूप से जमा करें।


     सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो। हितग्राही न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है। हितग्राही को स्वरोजगार योजना के लिए डीजीटल स्थाई जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवासी प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रारूप, आधार कार्ड, उम्र 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है। योजना में बैंक माध्‍यम से परियोजना सीमा उद्योग विनिर्माण के लिए 01 लाख से 50 लाख तक एवं सेवा ईकाई के लिए 01 लाख से 25 लाख तक ऋण दिया जायेगा योजनान्तर्गत बैंक द्वारा वितरित/ शेष ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज सबवेशन, अधिकतम 7 वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान निर्धारित समय एवं राशि जमा करने की शर्त पर नियम द्वारा दिया जाएगा।


     स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजनाओं में हितग्राही आयकर दाता न हो। हितग्राही को स्वरोजगार योजना के लिए डीजीटल स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवासी प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रारूप, आधार कार्ड, उम्र 18 से 55 वर्ष होना अनिवार्य है। स्वरोजगार योजना में परियोजना सीमा स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा 10 हजारसे 01 रूपये तक ऋण दिया जायेगा। योजना में बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 03 प्रतिशत की दर से ब्याज सबवेशन, अधिकतम 07 वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान निर्धारित समय एवं राशि जमा करने की शर्त पर नियम द्वारा दिया जाएगा।