मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र देवास में मार्गदर्शन शिविर 15 मई को
-----------
जनपद पंचायत सोनकच्छ में 16 मई, बागली में 17 मई, कन्नौद में 18 मई, खातेगांव में 19 मई एवं टोंकखुर्द 23 मई को आयोजित होंगे शिविर
-----------
देवास 12 मई 2023/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन जिले की सभी जनपदो में किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास ने बताया कि मार्गदर्शन शिविर देवास में 15 मई को जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में आयोजित होगा। इसी प्रकार 16 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष सोनकच्छ, 17 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष बागली, 18 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष कन्नौद, 19 मई जनपद पंचायत सभाकक्ष खातेगांव एवं 23 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष टोकखुर्द में मार्गदर्शन शिविर आयोजित होंगे। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों जो 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो मार्गदर्शन शिविर का लाभ ले सकते है।