जिले के अंतिम छोर तक पहंच रही आयुष सेवाऐ, चर्म रोग से पीड़ीत ग्रामीणों को आयुर्वेदिक औषधियों से हो रहा लाभ
----------
जिले में आयुष औषधालयों से मिल रही निःशुल्क चिकित्सा सौगाते
------------
देवास, 12 मई 2023/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आयुष औषधालयो तथा आरोग्य केन्द्रो पर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओ की सौगात मिल रही है। सिर्फ स्वास्थ्य सेवाऐ ही नहीं, इन केन्द्रो के माध्यम से उन्हे स्वस्थ जीवन के लिये आवश्यक ऋतुचर्या, आहारचर्या, साफ-सफाई के फायदे तथा परंपरागत स्वास्थ्यप्रद आदतो के संबंध में भी समुचित परामर्श दिया जा रहा है।
जिले में हरणगांव हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर इन दिनो चर्म रोगियो के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कम्युनिटी हेल्थ आफिसर डॉ. पारस जैन ने ग्राम का सर्वे किया तो पता चला कि खेतो में रसायनो के छिडकाव, अस्वास्थ्यकर खान-पान तथा ऋतुचर्या अनुसार व्यवहार नहीं करने से चर्म रोगियों की संख्या लगातार बढ रही है। उन्होने रोगियो के उपचार के साथ सामान्य लोगों को चर्म रोगो से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया।
हरणगांव के रहने वाले 51 वर्षीय नवाब खान बीते छः महीनो से तथा 40 वर्षीय ब्रम्हानंद मीणा बीते डेढ साल से चर्म रोग से बेहद परेशान थे। उन्होने इंदौर जाकर महंगा इलाज भी करवाया लेकिन लाभ नहीं हुआ। एच.डब्ल्यू.सी. के कम्पाउण्डर अंतिम विश्वकर्मा ने उन्हे औषधियों के साथ समुचित परामर्श दिया। इससे दो महीने में दोनो मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। उनके चेहरे पर खिली मुस्कान बताती है कि उन्हे आयुष पद्धति से लाभ हुआ है। मरीजों ने आयुष विभाग तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।
