Type Here to Get Search Results !

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 152 छात्र/छात्राओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाये

 शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 152 छात्र/छात्राओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाये




-----------


शासकीय कन्‍या महाविद्यालय देवास में महिलाओं के लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए 16 मई को आयोजित होगा शिविर


-----------


      देवास 12 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।  


      ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में छात्र/छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 152 छात्र/छात्राओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाये गये। ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा और प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास डॉ. सोनल भाटी ने छात्र/छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किये। शिविर में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।     


      जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि 16 मई को शासकीय कन्‍या महाविद्यालय देवास में महिलाओं के लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। समस्‍त पात्र महिला आवेदकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्‍या में शिविर में उपस्थित होकर लर्निंग लायसेंस बनवाये।