देवास में शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कर्नाटक में मिली विजय पर हनुमान चालीसा का पाठ कर मिठाई बांटी गई
आज *कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत* पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में *श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया*। सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे कर्नाटक में विजय होने के बाद मध्यप्रदेश में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहती है कांग्रेश क्योंकि कर्नाटका में भी भाजपा द्वारा कांग्रेस समर्थित सरकार को हटाकर जोड़-तोड़ से सरकार बना ली गई थी जिसका जवाब वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दे दिया क्योंकि मध्यप्रदेश में भी मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन से पुनः मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी तो यह वह संयोग हैं जिसके कारण कांग्रेस को लगता है कि जैसे विजय कर्नाटक में मिली है वैसी ही विजय मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को मिलेगी । सभी को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए
*कर्नाटक तो झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी है*


