Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में टेली मेडिसीन सुविधा से ग्राम अरनिया की श्रीमती फुलकुंवर मालवीय ने वीडियो काल से चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार लिया

 देवास जिले में टेली मेडिसीन सुविधा से ग्राम अरनिया की श्रीमती फुलकुंवर मालवीय ने वीडियो काल से चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार लिया


-----------

हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर में आने वाले मरीजों को सीएचओ के माध्यम से मिल रही टेली मेडिसीन की सुविधा

-----------

जिले मे टेलीमेडिसीन सुविधा से दूरस्थ अचंल के मरीज भी चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार ले रहे

-----------


     देवास, 12 अप्रैल 2023/ भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश की समस्त युपीएचसी/उप स्वास्थ्य केन्द्र हेल्थ वेलनेस सेण्टर में टेलीमेडिसीन सुविधा हब एण्ड स्पोक मॉडल के आधार पर दी जा रही है। जिसके अंतर्गत जिला अस्पताल को हब के रूप में तथा समस्त युपीएचसी उप स्वास्थ्य केन्द्र को स्पोक के रूप में स्थापित किया गया है।


     देवास जिले के ग्राम अरनिया की श्रीमती फुलकुंवर मालवीय उम्र 55 वर्ष का स्वास्थ्य ठीक नही होने पर में उप स्वास्थ्य केन्द्र, हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर अरनिया की सीएचओ सरिता ओझा को दिखाया। इनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करने के उपरांत सीएचओ द्वारा टेबलेट/मोबाईल द्वारा ई-संजीवनी टेली मेडिसीन पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर वीडियो कॉल से डॉ कमल मालवीय से श्रीमती फुलकुंवर मालवीय की बात करवाई। चर्चानुसार परामर्श कर उपचार कर आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य सलाह दी गयी। ग्राम स्तर पर ही चिकित्सकीय परामर्श और उपचार सेवा को श्रीमती फुलकुंवर मालवीय ने बहुत अच्छा बताया और शासन को धन्यवाद दिया।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम पी शर्मा ने बताया कि देवास जिले में भी कर हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर से चिकित्सक/विशेषज्ञ से सीधा ऑडियो-विजुअल संवाद स्थापित कर टेली कंसल्टेशन के माध्यम से चर्चानुसार परामर्श एवं उपचार कि सुविधा ले सकते है। जिला स्तर पर हब चिकित्सक मे जिला चिकित्सालय देवास मे पदस्थ चिकित्सको कि ड्यूटी लगायी गयी है। जो प्रतिदिन टेली कंसल्टेशन कि सुविधा प्रदान कर रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र, हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर में आने वाले मरीजो को सीएचओ के माध्यम से टेलीमेडिसीन की सुविधा प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक दी जा रही है।


       जिले के समस्त हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर में ई-संजीवनी अंतर्गत टेली मेडिसीन ओपीडी चलाई जा रही है। जैसा कि ई-संजीवनी नाम से स्पष्ट है, यह स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाईन सेवाएं टेली मेडिसीन की सेवाये दी जा रही है।