जिला अस्पताल देवास में सोनकच्छ निवासी श्रीमती नसीम बी आयुष्मान कार्ड से करवा रही है निःशुल्क डायलिसिस
-------------
देवास जिला अस्पताल में 252 मरीज हुए लाभांवति, अब तक 15 हजार 156 डायलिसिस किए
------------
देवास, 12 अप्रैल 2023/ जिला अस्पताल देवास में जरूरतमंदो को समय पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। जिले के सोनकच्छ निवासी श्रीमती नसीम बी उम्र 60 वर्ष की किडनी खराब होने से विगत 04 साल से अधिक समय से डायलिसिस करवा रही है। प्रारंभ में इन्दौर मे डायलिसिस करवाती थी। एक बार डायलिसिस करवाने जाने में लगभग 3 से 4 हजार का खर्चा आता था। सप्ताह में 02 और माह में 8 बार डायलिसिस करवाने इनको जाना पडता था। जिससे हजारो रूपये खर्चा और समय लगता था, शासन की योजना में इनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया, विगत 03 साल से जिला अस्पताल देवास में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क डायलिसिस करवा रही है। अब इनके हजारो रूपये का खर्च नही होता है देवास में डायलिसिस करवाने से समय की बचत होती है। श्रीमती नसीम बी जिला अस्पताल की सेवाओं से खुश होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है।
जिला अस्पताल की डायलिसिस युनिट में अत्याधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित चिकित्सक, स्टॉफ द्वारा डायलिसिस किया जाता है। जिला अस्पताल में अब तक 252 मरीज लाभंवित हो चुके है और 15 हजार 156 डायलिसिस किये गये है। जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड तथा बीपीएल कार्ड धारी मरीजों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजो (एपीएल) से 500 रूपये शासकीय शुल्क लेकर जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है।
