ई-मार्केटिंग के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन
-------
देवास 26 अप्रैल 2023/ वालमार्ट वृद्धि ई-मार्केटिंग से संबंधित देवास जिले के व्यवसासियों/ उद्योगपतियों को अपने उत्पाद की ब्रांडिग /मार्केटिंग हेतु प्रशिक्षित करने के लिये वर्कशॉप का आयोजन आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मंगल रेकवाल, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री भानुप्रतापसिंह राणा, प्रबंधक एमपीआयडीसी श्री मनीष जैन, वालमार्ट वृद्धि रीजनल हेड श्री सौरभ अग्रवाल, प्राचार्य आईटीआई श्री अशोक रावल, उद्योगपति, व्यवसायीगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
वर्कशॉप में वालमार्ट वृद्धि ई-मार्केटिंग से आए अधिकारियों द्वारा देवास जिले के व्यवसायियों/उद्योगपतियों को वालमार्ट वृद्धि पर कैसे लॉग-ईन करे एवं अपने प्रोडक्ट की ब्राडिंग /मार्केटिंग से संबंधित टीप्स एवं सुझाव बताये गए। साथ ही मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इन्दौर के प्रबंधक द्वारा हाल ही में हुये उद्योग स्थापना हेतु नियमों में बदलाव की जानकारी साझा की गयी। जिसमें प्रबंधक द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में शासन द्वारा डी नोटीफाई औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने हेतु सरलीकरण किया गया है। जिसके चलते किसी भी उद्योगपति को नवीन उद्योग स्थापना हेतु 03 वर्ष तक किसी भी विभाग की एनओसी की जरूरत नहीं है, 03 वर्ष उपरांत अथवा इकाई के उत्पादन में आने के पश्चात ही उसे संबंधित समस्त विभागों से अनापत्ति प्रस्तुत करना होगी। इसके साथ ही आईटीआई के अधिकारियों ने NAPS से संबंधित जानकारी जिले के व्यवसायियों/उद्योगपतियों को प्रदान की। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि किस तरह वे उनके उद्योगों में प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को तकनीकी अनुभव दे सकते है एवं इस तकनीकी प्रशिक्षण देने के एवज में कैसे वे केन्द्र शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते है। तीनों कार्यशालाओं में व्यवसायियों/उद्योगपतियों ने अपनी रूचि अनुसार भाग लिया गया एवं कार्यशाला में दिये प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया।
