*एसपी ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिया टास्क*
आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने अन्य अधिकारी एवं शहर भर के थाना प्रभारियों से वन टू वन बात की और विभिन्न निर्देश दिए
जिसमें शहर में बदमाशों के खिलाफ अभियान सटोरियों पर नकेल मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान शहर में स्थित केफैस
होटल,सुनसान इलाकों की पैट्रोलिंग
फिक्स पॉइंट्स लगाकर वाहन चेकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन पर न्यायालय चालानी कार्रवाई कर वाहन जप्त करना आदि निर्देश दिए हैं जिसके पीछे असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे उद्देश्य रहा।