वर्ड बैंक एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त दल द्वारा जिला चिकित्सालय देवास का किया निरीक्षण ।
------------
कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में अनेक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई गई, आवश्यक उपकरण संसाधन से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया
-------------
देवास 26 अप्रैल 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि बुधवार को भारत सरकार से वर्ड बैंक एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त दल द्वारा जिला चिकित्सालय देवास का भ्रमण किया गया।
कोविड-19 कोरोना काल के दौरान जिला चिकित्सालय सहित जिले कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किये गये कार्य एवं प्रयासों के बारे मे जानकारी लेने भारत सरकार के संयुक्त दल ने जिला अस्पताल का भ्रमण किया। पांच सदस्य संयुक्त दल में वर्ड बैंक के हेल्थ स्पेसलिस्ट डॉ दिनेश नायर, पब्लिक हैल्थ अनघा खोट, फायनेंस स्पेसलिस्ट तान्या गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के श्री भिभुतिकुमार सिंह, राज्य से श्री मनोज शर्मा कार्यपालन यंत्री उज्जैन संभाग ने जिला एवं संस्था स्तरीय अधिकारियों से संवाद किया। भ्रमण के दौरान सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ एस.के.खरे आर.एम.ओ. डॉ. अजय पटेल, डॉ अतुल पवनीकर, डॉ शरद विरपरा, डॉ गोपाल कटारे, चिकित्सक अन्य संबंधित उपस्थित थे।
संयुक्त दल द्वारा जिला चिकित्सालय देवास में आईसीयू, पीआईसीयू, डायलिसिस, वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता को देखा, आवश्यक उपकरण बैड की जानकारी ली। पीआईसीयू में भर्ती मरीज से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पीआईसीयू चालु होने से अब किसी भी मरीज को इन्दौर या बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। जिला अस्पताल देवास में कायाकल्प के बारे जानकारी ली गयी। भ्रमण के दौरान बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान जिला अस्पताल देवास में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये है। ऑक्सीजन प्लांट 1500 एलपीएम, 1000 हजार एलपीएम, 500 एलपीएम और 186 एलपीएम के है। एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, इसके अलावा 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर भी रिजर्व में रखे गये। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन रिफीलिंग प्लांट से 1 घण्टे में 12 सिलेंडर भरने की व्यवस्था कि गयी जिला अस्पताल में कुल 410 बेड है। सभी बेडो पर ऑक्सीजन की लाईन की व्यवस्था की गई है, जिसमें 50 आईसीयू बेड भी शामिल है। इसके अलावा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। ऑक्सीजन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कंस्ट्रेटर मशीन का इंतजाम भी किया गया। कोविड के दौरान जिले के सभी ब्लाक/तहसील स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 209 बेड ऑक्सीजन युक्त बनाये गये है।
भ्रमण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा व्यवस्था देख प्रसन्नता व्यक्त की। वर्ड बैंक से डॉ दिनेश नायर हेल्थ स्पेसलिस्ट ने कहा कि कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए बहुत अच्छा कार्य किया गया सभी सुविधाए बढाई मरीजों के लिए आईसीयू, पीआईसीयू सहित सभी वार्ड में उपकरण सहित अन्य व्यवस्थाएं है। ऑक्सीजन कि पर्याप्त व्यवस्था सभी बेड में दी गयी है। सीएमएचओ, सिविल सर्जन अधिकारियों से जानकारी ली है कोविड के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागों की टीम के साथ जिले के सांसद, विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों, देवास की औद्योगिक कम्पनियों एवं समाजसेवियों के सहयोग से कोरोना काल में प्रभावी नियंत्रण किया गया जिले में अनेक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई गई एवं आवश्यक, उपकरण, संसाधन जुटाए गए हैं। जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार -प्रसार संक्रमण को रोकने टेस्टींग और रिपोर्ट के लिए एनआईसी की वेबसाईड से रिपोर्ट प्रदान कर अच्छे कार्य किये गये। जिला अस्पताल देवास का उन्नयन/कायाकल्प कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है।



