Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में प्री लिटिगेशन एवं लिटिगेशन प्रकरणों के लिए बैंक के अधिकारी एवं न्यायाधीशगण के मध्य नेशनल लोक अदालत की बैठक आयोजित

 देवास जिले में प्री लिटिगेशन एवं लिटिगेशन प्रकरणों के लिए बैंक के अधिकारी एवं न्यायाधीशगण के मध्य नेशनल लोक अदालत की बैठक आयोजित



-----------


     देवास, 12 अप्रैल 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा सर के मार्गदर्शन में आगामी नेशनल लोक अदालत 13 मई 2023 को आयोजित होगी। आगामी नेशनल लोक अदालत के लिए प्री लिटिगेशन प्रकरणों एवं लिटिगेशन प्रकरणों के लिए बैंक के अधिकारीगण एवं न्यायाधीशगण के मध्य नेशनल लोक अदालत की बैठक का आयोजन एडीआर भवन में किया गया। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह एवं अपर जिला न्यायाधीश श्री मनीष सिंह ठाकुर, न्यायाधीश यशपाल सिंह, एलडीएम अहमद खान एवं अन्य बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक बैंक प्रकरणों में निराकरण करने के लिए चर्चा की गई।


     इसी के साथ नगर निगम देवास एवं बीएसएनएल के प्रकरणों में भी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण किये जाने के लिए बैठक की एवं चर्चा कर समय पर नोटिस जारी किये जाने एवं प्रकरणों के अधिक से अधिक राजीनामा कर प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभ दिलाये जाने की चर्चा की गई।