Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में त्वरित गेहूं उपार्जन एवं उपार्जन केन्द्रों पर उत्तम व्यवस्थाओं से किसान श्री संजय मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे धन्यवाद


देवास जिले में त्वरित गेहूं उपार्जन एवं उपार्जन केन्द्रों पर उत्तम व्यवस्थाओं से किसान श्री संजय मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे धन्यवाद


------------


     देवास, 21 अप्रैल 2023/ शासन के निर्देशानुसार जिले में गेहूं उपार्जन कार्य प्रचलित है। गेहूं उपार्जन से कन्‍नौद के किसान श्री संजय परमार प्रफुल्लित है। किसान श्री संजय ने विपणन सहकारी संस्‍था कन्‍नौद, नटराजवेयर हाउस स्थित उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय किया है। श्री संजय त्वरित गेहूं उपार्जन एवं उपार्जन केन्द्र की उत्तम व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।


     जिले में सभी पंजीकृत कृषको से समर्थन मूल्य 2125 रूपये पर एफएक्‍यू गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 29 हजार 415 किसानों से 02 लाख 44 हजार 629 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन सफलता पूर्वक किया जा चुका। जिले में 136 उपार्जन केन्द्रों पर कार्य संचालित है, जिसमें किसानों के लिये पर्याप्त व्यवस्थायें की गई है।