देवास जिला जेल में 11 अप्रैल से मुस्लिम समाज के करीब 20 जेल में बंद मुलजिम ने जेल के अंदर भूख हड़ताल कर दी जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर रोजा रखे हुए मुलजिम को सेरी व रोजा इफ्तार नही करने दी जा रही जिसके विरोध में करीब 20 मुलजिम जेल में अनशन पर बैठ गए जानकारी मिलते ही मुस्लिम नेता शौकत हुसैन जिला जेल देवास पहुंचे और जेलर अनिल दुबे से चर्चा की करीब 1 घंटे की चर्चा के बाद जेलर ने आश्वासन दिया कि आज से सभी कैदियों को रोजा इफ्तार करने के लिए टाइम दिया जाएगा,
मामले में जिले की प्रभारी मंत्री ने विषय में जल्द निराकरण कर कलेक्टर को विषय में अवगत कराने की बात कही।
