Type Here to Get Search Results !

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है - प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया

 मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है - प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया






------------


प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन के लिए सोनकच्‍छ के ग्राम आगेरा में आयोजित शिविर में हुई शामिल


---------------


प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने शिविर में ग्राम आगेरा की श्रीमती दुर्गा बाई का मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना का आवेदन फॉर्म भरा


--------------


     देवास, 12 अप्रैल 2023/ जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया सोनकच्छ विकासखण्‍ड के ग्राम आगेरा में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन के लिए आयोजित शिविर में शामिल हुई। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए लगाये गये शिविर का शुभारम्‍भ कन्‍या पूजन से किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, एसपी श्री सम्‍पत उपाध्‍याय, बीजेपी अध्‍यक्ष श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री मनीष सोलंकी, श्री राजेन्‍द्र वर्मा, श्री पोपेन्‍द्र सिंह बग्‍गा, श्री महेश पाटीदार सहित अन्‍य जनप्रनितिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्रतीक राव, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।


     प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम आगेरा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरने के लिये लगाये गए शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्राम आगेरा की श्रीमती दुर्गा बाई का लाड़ली बहना योजना का आवेदन फॉर्म भरा। इस दौरान उन्होंने आवेदन फॉर्म भरने की सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण किया।


     प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के लिए महिला बहनों की फौज खडी हो रही है। बहने अपनी परिवार की देखरेख की जिम्‍मेदारी निभाती है। आज महिला बहनों का समय आया है। अब इस योजना से बहने स्‍वावलम्‍बी बनेगी। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मैं आज मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना पंजीयन और सुविधा शिविर देखने आई हूं। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं शिविरों में पहुंचकर आवेदन करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह उनके खाते में दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।