Type Here to Get Search Results !

जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने एसडीएम श्री सोनी को बताई अपनी समस्याएं

 जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने एसडीएम श्री सोनी को बताई अपनी समस्याएं



-----------


जनसुनवाई में आए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


-----------


     देवास, 11 अप्रैल 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन एसडीएम श्री सोनी के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डीप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। 


जनसुनवाई में सरकारी रास्‍ता खुलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्‍त दिलवाने, वेतन दिलवाने, ईएल की राशि दिलवाने, अवैध खनन रोकने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।