Type Here to Get Search Results !

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला चिकित्सालय देवास में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

 कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला चिकित्सालय देवास में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन






-----------

जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस से डमी मरीज लाकर किया गया मॉक ड्रिल

------------


     देवास, 11 अप्रैल 2023/ कोविड संक्रमण की संभावना को देखते हुए शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए आवश्यक तैयार पूर्ण है। समय-समय पर शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।


      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी शर्मा ने बताया कि प्रदेश मे कोविड के संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय देवास में मॉक ड्रिल की गयी। जिसमें एक डमी संक्रमित व्यक्ति को एम्बूलेंस से जिला अस्पताल लाया गया और प्रोटोकाल के तहत उपचार कि कार्यवाही कि गयी।


     मॉकड्रिल के दौरान जिला अस्पातल में सिटी मजिस्‍ट्रेड श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण कर प्लान्ट की क्रियाशीलता, कोविड आईसीयू का निरीक्षण कर ऑक्सीजन उपलब्धता एवं अन्य उपकरणों की जानकारी लेकर व्यवस्था को देखा। कोविड जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कोविड आईसीयू में डॉ अतुलकमार पवनीकर मेडिकल विशेषज्ञ और अन्य स्टॉफ द्वारा उपचार संबंधित सफल मॉक ड्रिल किया गया। डॉ. अतुल कुमार पवनीकर ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिला अस्पताल में तैयारी पूर्ण कर ली है।


       सिविल सर्जन डॉ एस.के. खरे ने बताया कि जिला अस्पताल में 03 ऑक्सीजन प्लांट और एक लिक्वीड प्लांट क्रियाशील है। आक्सीजन कि पर्याप्त व्यवस्था है। प्लान्ट से सेन्ट्रल लाईन द्वारा अस्पताल के 410 बेड मे आक्सीजन व्यवस्था है। अस्पताल में 30 बेड आईसीयू, 22 बैड वेन्टीलेटर, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर व्यवस्था के साथ चिकित्सक और स्टॉफ, एम्बुलेसं की पूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य संस्थाओं में आक्सीजन बेड एवं अन्य व्यवस्था पूर्ण की गयी है।


     सिटी मजिस्‍ट्रेड श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि अगर आगामी दिनों में कोविड संक्रमण आता है तो उस स्थिति में हम किस प्रकार सक्रमण को रोकते हुए उपचार करेंगें की सम्पूर्ण व्यवस्था का जिला अस्पताल में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। आक्सीजन प्लाट को चालू कर क्रियाशीलता और ऑक्सीजन कि सप्लाई को देखा। शासन के निर्देशानुसार दो दिन में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य संस्था में कोविड की रोकथाम के लिए कार्यवाही की गयी। जिसमें उपकरण, मानव संसाधनो व अन्य व्यवस्था के सम्बध में जानकारी राज्य स्तर पर ऑनलाइन भेजी गयी और देवास में कोविड से बचाव की सम्पूर्ण व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ एस.के खरे, आर.एमओ. डॉ अजस पटेल, डॉ अतुलकुमार पवनीकर मेडिकल विशेषज्ञ, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ कर्तव्य कुमार तिवारी, डॉ अमरीन शेख, जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर सहित अन्य चिकित्सक और स्‍टॉफ उपस्थित था।