सर्व सामाजिक विकास संस्था एवं नर्मदा युवा सेना तत्वधान में दिनांक 29 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक प्रतिदिन 8 दिन श्री देवनारायण कथा एवं निशुल्क सर्व समाज सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के उपलक्ष्य पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने आभार समारोह आयोजित कर समस्त पदाधिकारी एवं देवास शहर वासियों का आभार प्रकट किया सफाई कर्मी मात्र शक्तियों का सम्मान कर उपहार भेंट किया एवं भोजन प्रसादी ग्रहण की इस आयोजन के मुख्य अतिथि पंडित ज्ञानेश नंदन तिवारी जी एवं विशेष अतिथि नर्मदा युवा सेना के गोलू हाजी एवं उपस्थित सभी ने उद्बोधन मार्गदर्शन प्रदान किए संस्था के प्रांतीय सचिव एवं नर्मदा युवा सेना के संभागीय अध्यक्ष हुकुम सिंह पवार ने अपने विचार रखते हुए सभी को अवगत कराया कि 30 अप्रैल 2023 को सर्व समाज की 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन संस्था सर्व सामाजिक विकास संस्था एवं नर्मदा युवा सेना के तत्वाधान में संपन्न कराया जाएगा विशेष रुप से पहलाद सिंह जी कुशवाह संस्था संरक्षक गिरवर सिंह जी कुशवाह कन्हैयालाल गहलोत युवा चंबा की अध्यक्ष राहुल राठौड़ जितेंद्र सिंह किशोर विश्वकर्मा, अशोक शर्मा जी आदि लोग उपस्थित रहे

