Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ‘’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ में पात्र महिलाएं 30 अप्रैल तक करायें पंजीयन, योजना में प्रतिमाह मिलेंगे 01 हजार रूपये

 देवास जिले में ‘’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ में पात्र महिलाएं 30 अप्रैल तक करायें पंजीयन, योजना में प्रतिमाह मिलेंगे 01 हजार रूपये


--------------


जिले की छूटी हुई पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया घर-घर जाकर पूर्ण करें


                                                   - कलेक्टर श्री गुप्ता

-------------


     देवास, 18 अप्रैल 2023/ देवास जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाएं 30 अप्रैल तक पंजीयन करायें। योजना में प्रतिमाह 01 हजार रूपये मिलेंगे। जिले में वार्ड और पंचायत स्‍तर पर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि “मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना” आवेदन भरने के लिए घर-घर जाकर छूटी हुई पात्र महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया को पूर्ण करें। 


     कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले की सभी पात्र महिलाओं से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए शिविरों में अपना फॅार्म जमा करें। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।


      उल्लेखनीय है मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। योजना में ऐसी विवाहित महिलाएं जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 23 से 60 वर्ष के बीच हो, परिवार को कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं हो, परिवार में पति, पत्नी और बच्चे शामिल किये जायेंगे। जिनके परिवार में 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो, चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर इत्यादि नहीं होने चाहिये। परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो तथा जो आयकरदाता न हो, ऐसी महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। एक हजार रुपये से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाली महिलायें अपात्र होंगी। पंच और उप सरपंच को छोड़कर अन्य सभी पंचायत राज संस्था और नगरीय निकाय की निर्वाचित महिला प्रतिनिधि योजना के तहत अपात्र होंगी।