देवास जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन कृषि उपज मंडी प्रांगण खातेगांव में 03 मई को
------------
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए 25 अप्रैल तक करें आवेदन
-------------
देवास, 18 अप्रैल 2023/ देवास जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत खातेगांव में सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन 03 मई को कृषि उपज मंडी प्रांगण खातेगांव में आयोजित किया जा रहा हैं। सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन के लिए 25 अप्रैल तक जनपद पंचायत खातेगांव में आवेदन कर सकते है। पूर्व में सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी।