कलेक्टर कार्यालय सीधी मैं मंगलवार जनसुनवाई के दौरान एक आवेदन जो कि अपने क्षेत्र की रोड ना बनने से परेशान था आवेदक वर्ष 2019 से ही 40 बार से अधिक आवेदन शिकायत वह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा चुका था लेकिन नहीं जनप्रतिनिधि नहीं प्रशासनिक अधिकारी उस रोड को बनवा सके जो कि कागज में तो बन चुकी थी इसी को लेकर के आवेदक ने जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर महोदय से ऊंची आवाज में थोड़ी बात कर ली तो कलेक्टर महोदय ने उसे जेल में डालने की धमकी दे डाली इसका वीडियो वायरल हो रहा है दरअसल यह पूरा मामला ग्राम पंचायत रामपुर के उपेंद्र तिवारी का है वर्ष 2019 में गुलाब सागर नहर से लेकर उनके घर तक और वहीं से आगे की सड़क जो कि अभी तक पूर्ण नहीं हुई है नहीं बनी है इसी को लेकर के ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर श्री तिवारी ने वर्ष 2019 से ही सभी दूर शिकायतें की थी लेकिन इन भ्रष्टाचारियों पर कोई भी कार्यवाही ना होने से वह काफी दुखी हो गए थे इसी को लेकर के वह जनसुनवाई में गए थे जहां पर उनके बातचीत के दौरान कलेक्टर साहब का वीडियो वायरल हो गया