Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास योजना में श्रीमती विनीता का बन गया मकान

 खुशियों की दास्तां

प्रधानमंत्री आवास योजना से देवास के श्रीमती विनिता का बन गया पक्का मकान

------------ 

बारिश में अब छत नहीं टपकेगी, योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद- श्रीमती विनिता

---------

देवास, 28 मार्च 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। योजना में पक्के मकान बन से जाने हितग्राहियों एवं उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले देवास के पुष्पकुंज कॉलोनी निवासी श्रीमती विनिता पति अर्जुन हैं, जिनका योजना पक्का बन गया है। योजना में पक्का मकान बन जाने से वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।

हितग्राही विनिता ने बताया कि उनके पति अर्जुन की किराने की छोटी सी दुकान है जिससे गुजर बसर हो रही थी। फिर बेटे का स्वास्थ खराब रहने लगा, जिसके चलते उसके इलाज में बहुत पैसा खर्च होने के कारण परिवार का खर्च चलाने में समस्या होने लगी। वे बताती हैं कि उनके पति परिवार में एक कमाने वाले थे ओर उनकी आमदनी कम थी। वे बताती हैं कि उनका मकान कच्चा था इस कारण कई वर्षों से हमने अनेक परेशानियों का सामना किया, बारिश के मौसम में घर में पानी टपकता था। इस कारण उन्हें बारिश में जहरीले जानवरों को डर भी सताता था। इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ पाने के लिए नगर निगम देवास जाकर आवेदन किया। उसके बाद उनका नाम योजना में जुड़ गया। उनका मकान पक्का बन गया, और वे तथा उनका परिवार बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण हम आज अपनी पक्की छत के नीचे सुखी जीवन बिता रहे हैं एवं जीवन में बहुत परिवर्तन आ गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब हम अच्छे साफ सुथरे और पक्के घर में रहते हैं। किसी प्रकार का खतरा भी नहीं है। इस योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं।