Type Here to Get Search Results !

पिता का शव घर में लेकिन 17 वर्षीय बेटे ने शिक्षा को दिया महत्व पहले 12वीं की परीक्षा दी उसके बाद पिता का दाह संस्कार किया

 *पिता का शव घर में लेकिन 17 वर्षीय बेटे ने शिक्षा को दिया महत्व...*


*12वीं की परीक्षा दे रहा बेटा देवेंद्र*


अत्यंत दुःखद और वितृष्णा से भरा समय होता है जब किसी का कोई अपना ये नश्वर शरीर छोड़ कर चला जाता हैं...फिर इतनी छोटी सी उम्र में एसे दुख के पहाड़ को झेलना और भी मुश्किल होता...लेकिन

आवास नगर के कक्षा 12वीं के एक छात्र देवेंद्र ने अपने इस असहनीय दुःख को अपने में समेटे अपने शिक्षा के कर्म को प्राथमिकता दी।

नगर निगम में कार्य करने वाले जगदीश सोलंकी का अचानक कल देर रात निधन हो गया.....घर में मातम और दुःख वहीं आज उनके पुत्र देवेंद्र का 12 वीं का पेपर था पुत्र ने निर्णय लिया की पहले वह पेपर देगा उसके बाद पिता का अंतिम संस्कार करेगा। फिलहाल वर्तमान में पिता की देह घर में हैं और बेटा देवेंद्र BCM हायर सेकेंड्री स्कूल देवास में पेपर दे रहा है और 12 बजे पेपर समाप्ति के पश्चात अपने पिता का अंतिम संस्कार करेगा ।

बालक देवेंद्र उसकी हिम्मत और उसकी सोच को सलाम।