Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देवास के रायसेन उद्यानिकी विभाग से योजना का लाभ लेकर कमा रहे हैं आर्थिक लाभ

 (खुशियों की दास्‍तां)


देवास जिले के किसान श्री रायसिंह उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर कमा रहे है आर्थिक लाभ




ड्रिप सिस्टम से कर रहे है टमाटर की खेती, 02 लाख रूपये से अधिक का हो रहा है सालाना शुद्ध मुनाफा



प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्‍यवाद




     देवास, 02 मार्च 2023/ जिले के विकासखण्ड सोनकच्छ ग्राम अघेरा के कृषक श्री रायसिंह पिता मांगीलाल उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर आर्थिक लाभ कमा रहे है। श्री रायसिंह पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन की खेती करते थे। जिसमें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं हो रहा था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के बारे में जानकारी मिली।


     श्री रायसिंह अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुदान पर प्राप्त ड्रिप सिस्टम लगाकर टमाटर की खेती सिंचाई करते है। ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है तथा टमाटर का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। जिससे 02 लाख रूपये से अधिक सालाना शुद्ध मुनाफा प्राप्त हो रहा है। अब वे उद्यानिकी विभाग से प्रशिक्षण प्राप्‍त कर उद्यानिकी की नवीन तकनीक से खेती कर कर रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।